छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
07-Jul-2022 04:17 PM
PATNA: केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह ने केंद्रीय मंत्री के पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया। राज्यसभा सदस्य के रूप में आरसीपी सिंह के कार्यकाल का आज आखिरी दिन है। आरसीपी आज दिल्ली से पटना लौंटे हैं। आरसीपी सिंह आगे किस भूमिका में होंगे यह सवाल जब मीडिया ने जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से किया तब उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह जेडीयू में हैं बस इतनी भूमिका फिलहाल है।
केन्द्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पटना पहुंचे आरसीपी सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडिया ने जब उपेन्द्र कुशवाहा को यह बताया कि आरसीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम जेडीयू में नहीं हैं बल्कि आरसीपी के कार्यकर्ता हैं। इस पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि अब खुद ही कोई कहे की जेडीयू त्याग दिया तो फिर हमसे सवाल पूछने की जरूरत क्या है? अपनी बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह जेडीयू में हैं बस इतनी भूमिका फिलहाल है।
उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी की तैयारी जैसा कुछ भी नहीं होता है। जब पार्टी जरूरत महसूस करती है तब किसी भी नेता को जवाबदेही देती है। मेरी समझ से आज की तारीख में आरसीपी सिंह जेडीयू में हैं। जेडीयू में वे अब नेता के रूप में रहेंगे या कार्यकर्ता के रूप में रहेंगे जैसे भी रहेंगे आज जेडीयू में ही रहेंगे।
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आरसीपी सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा नहीं दिया है ऐसा मैं महसूस करता हूं। बाकि उनके लोग यदि कह रहे है कि जेडीयू को त्याग दिया है तो इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं हो सकती है। यह निर्णय उन लोगों का होगा। आरसीपी सिंह के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि यह सब काल्पनिक सवाल है और ऐसे सवालों का जवाब देना संभव नहीं है।