छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
08-Jul-2022 01:18 PM
PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह लगातार जनता दल यूनाइटेड में तीखे हमले झेल रहे हैं। आरसीपी सिंह पर अब मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा हमला बोला है। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि आरसीपी सिंह की हैसियत 5 हजार की भीड़ जुटाने की नहीं है। अशोक चौधरी ने कहा है कि आरसीपी सिंह को अब तक जो भी मिला वह नीतीश कुमार की कृपा से मिला है।
जेडीयू में राजनीतिक बनवास का दंश झेल रहे आरसीपी सिंह के बयान पर तंज कसते हुए अशोक चौधरी ने कहा है कि बोलने के लिए तो लोग बहुत कुछ बोलते हैं लेकिन कार्यकर्ता के रूप में किस पार्टी में उन्होंने क्या भूमिका निभाई है। बोलने के लिए हम भी बोल सकते हैं कि इतना परिश्रम किया है तो आज यहां पहुंचे हैं। पार्टी में जो पद और प्रतिष्ठा उन्हें मिली है वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से प्राप्त हुई है।
अशोक चौधरी ने यहां तक कह दिया कि आरसीपी सिंह की हैसियत 5 हजार की भीड़ जुटाने की भी नहीं है। उन्होंंने कहा कि अगर आरसीपी सिंह यह कहते हैं कि सबकुछ उनके परिश्रम से हुआ है तो इससे बड़ी हास्यास्पद बात कोई नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह नीतीश कुमार की कृपा से दो दो बार राज्य सभा गए। नीतीश जी ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय नेता बनाया।
अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जेडीयू के सर्वमान्य नेता हैं। जो भी व्यक्ति पार्टी में है वह नीतीश कुमार की कृपा से फलता और फूलता है। उन्होंने कहा कि जेडीयू में नीतीश कुमार के खिलाफ कोई नहीं है, जो लोग भी ऐसा बात कहते हैं वे पार्टी के नहीं हो सकते हैं। नीतीश कुमार जैसी भूमिका चाहेंगे वैसी भूमिका आरसीपी सिंह की रहेगी। अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के आलावा जेडीयू में और कोई नेता नहीं है, उनका हाथ जिसके सर से हट जाता है वह जमीन पर आ जाता है।