बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
03-Mar-2023 03:37 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह इन दिनों यात्रा पर निकले हुए हैं।बदलो बिहार यात्रा पर निकले आरसीपी सिंह सरकार की नाकामियों को आम लोगों के बीच रख रहे हैं। यात्रा के दौरान शुक्रवार को नालंदा पहुंचे आरसीपी सिंह ने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला और बताया कि आखिर क्यों आरजेडी के नेता नीतीश कुमार को दिल्ली भेजने की जल्दबाजी में हैं।
आरसीपी सिंह ने महागठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में आज जो हालात हैं वह 2005 से भी बुरे हैं। तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए आरजेडी की तरफ से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का लॉलीपॉप दिखाया गया है। हालांकि पूर्णिया में महागठबंधन की जो रैली हुई उसमें किसी दल के नेता ने नीतीश का नाम नहीं लिया। आरजेडी के लोगों कि बस एक ही इच्छा है कि तेजस्वी यादव जल्दी से सीएम बन जाएं।
आरसीपी सिंह ने कहा कि महागठबंधन के लोग कहते हैं कि सात दलों की सरकार है लेकिन सातों दलों का कोई मेल नहीं है और ना ही उनकी विचारधारा एक है। आजतक साझा कार्यक्रम नहीं बना सके, साथ क्या चलेंगे। सब अपना अपना राग अलाप रहे हैं। बता दें कि जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा भी यात्रा पर हैं और सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं। उधर, प्रशांत किशोर भी घूम घूमकर सरकार को पोल खोल रहे हैं। अब महागठबंधन का सियासी खेल बिगाड़ने के लिए आरसीपी सिंह गांव गांव जाकर सरकार की नाकामियों को बता रहे हैं।