ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / RCP सिंह को नीतीश नहीं बनने देंगे मंत्री, RJD बोली.. मंत्रिमंडल विस्तार के...

RCP सिंह को नीतीश नहीं बनने देंगे मंत्री, RJD बोली.. मंत्रिमंडल विस्तार के साथ JDU में होगी टूट

15-Jun-2021 08:13 AM

PATNA : चिराग पासवान के कुनबे में लगी आग को देखकर जनता दल यूनाइटेड के नेता इन दिनों गदगद हैं लेकिन आरजेडी अब जेडीयू को लेकर नई भविष्यवाणी करने में जुटी हुई है। आरजेडी ने पिछले दिनों दावा किया था कि जनता दल यूनाइटेड जल्दी ही दो भागों में बंट जाएगी। एक खेमा नीतीश कुमार के साथ होगा तो वही दूसरा खेमा आरसीपी सिंह के साथ। आरसीपी सिंह के अज्ञातवास पर जब आरजेडी ने सवाल उठाया तो जेडीयू अध्यक्ष पटना पहुंच गए लेकिन अब केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी सियासत के बीच आरजेडी ने एक और बड़ा दावा किया है। आरजेडी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार होने के साथ ही जनता दल यूनाईटेड दो फाड़ हो जाएगी। 


आरजेडी का दावा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में आरसीपी सिंह को जगह नहीं मिलेगी। आरजेडी के मुताबिक नीतीश कुमार खुद आरसीपी सिंह को मंत्री नहीं बनने देना चाहते। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जिस फार्मूले के तहत जेडीयू अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ी उसे नहीं भूलना चाहिए। नीतीश कुमार ने जेडीयू अध्यक्ष की कुर्सी आरसीपी सिंह को सौंपते हुए कहा था कि वह सरकार और संगठन दोनों का काम एक साथ नहीं देख सकते। ऐसे में अब जबकि आरसीपी सिंह जेडीयू के अध्यक्ष हैं तो वह केंद्रीय मंत्री कैसे बन सकते हैं? नीतीश कुमार ने खुद तय कर दिया है कि जो सरकार में रहेगा वह संगठन का काम आज इमानदारी से नहीं कर पाएगा। जेडीयू नेतृत्व की कुर्सी पर रहते हुए आरसीपी सिंह केंद्र में मंत्री बन पाएंगे इसमें संदेह है। आरजेडी के मुताबिक आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार ने अपने सियासी चाल से सेट कर दिया है। 


आरजेडी का दावा है कि अगर आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार ने केंद्र में मंत्री नहीं बनने दिया तो वह ज्यादा दिनों तक जेडीयू को ठीक तरीके से नहीं चलने देंगे। इसके बाद नीतीश कुमार की जेडीयू और आरसीपी के जेडीयू की तस्वीर देखने को मिलेगी। बकौल आरजेडी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही जेडीयू का अंदरूनी घमासान सतह पर आ जाएगा। हालांकि आरजेडी को इस बात में कोई संदेह नहीं कि ललन सिंह केंद्र में मंत्री बनेंगे।