ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / आरसीपी के मंत्री बनने से गदगद हैं नीतीश, बोले.. हम बधाई क्यों नहीं...

आरसीपी के मंत्री बनने से गदगद हैं नीतीश, बोले.. हम बधाई क्यों नहीं देंगे? हमारी पार्टी में कोई इश्यू नहीं है

12-Jul-2021 04:42 PM

PATNA : जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्र में मंत्री बनने से नीतीश कुमार गदगद हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल में आरसीपी सिंह के शामिल होने के बाद नीतीश कुमार ने भले ही उन्हें सार्वजनिक तौर पर बधाई नहीं दी हो लेकिन आज जब सीएम नीतीश से इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने उल्टे सवाल से ही जवाब दे डाला. नीतीश कुमार ने कहा कि हम बधाई क्यों नहीं देंगे. आरसीपी सिंह का नाम आते ही नीतीश कुमार के चेहरे पर मुस्कान फैल गई और यह बात साबित हो गई कि नीतीश आरसीबी के मंत्री बनने से गदगद हैं.


दरअसल जनता दरबार कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान सवाल आया कि आरसीपी सिंह और उनके बीच कहीं कुछ चल रहा है क्या? क्या उन्होंने मंत्री बनने पर आरसीपी सिंह को बधाई नहीं दी.  सबसे पहले नीतीश कुमार ने कहा कि इन सब बातों को रहने दीजिए. लेकिन इसके बाद नीतीश ने आगे साफ कर दिया कि उनके और आरसीपी के बीच जो बातें चर्चा में है, वह बेमानी है.


नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. हमारी पार्टी के अध्यक्ष में हैं. कैसे कह रहे हैं कि हमने बधाई नहीं दी. नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों को कुछ मालूम नहीं रहता और तरह-तरह की चर्चा हो जाती है. नीतीश ने कहा कि हमारी पार्टी में यह सब कोई इशू नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा कि जिन्हें लगता है कि हमने आरसीपी सिंह को बधाई नहीं दी. वह जाकर उनसे पूछ लें.. लोग तरह-तरह की बात करते रहते हैं.


नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसी ऐसी बातों की चर्चा होती है, जिसका कोई दुख नहीं है. इस पूरे बयान के दौरान नीतीश कुमार मुस्कुराते रहें. नीतीश ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में आरसीपी सिंह उनकी मर्जी से ही शामिल हुए. जेडीयू के बाकी नेताओं की परवाह ना तो नीतीश कुमार ने की और ना ही आरसीपी सिंह ने. जेडीयू सांसद ललन सिंह हो या जेडीयू के दूसरे नेता, नीतीश इनकी बजाय आरसीपी सिंह को ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते थे.