ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / news / RCP के बारे में बोले नालंदा सांसद, BJP में कितने दिन वो टिकेंगे...

RCP के बारे में बोले नालंदा सांसद, BJP में कितने दिन वो टिकेंगे यह वक्त ही बतायेगा

11-May-2023 10:02 PM

By First Bihar

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाने वाले RCP सिंह ने आज BJP का दामन थाम लिया है। दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने चुटकी ली है कहा है कि आरसीपी के बीजेपी में जाने से हमारी पार्टी जनता दल यूनाईटेड पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि भाजपा का बिहार में कोई अस्तित्व नहीं है। 


नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने आरसीपी सिंह के बारे में कहा कि जेडीयू से वे बीजेपी में पलटी मारे हैं। लेकिन वहां कितने दिन टिकेंगे यह कह पाना बेहद मुश्किल है। लेकिन आरसीपी सिंह अब बीजेपी की लुटिया डुबा कर मानेंगे। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह 24 साल जनता दल यूनाईटेड में रहे लेकिन किसी तरह की कोई उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए। अब बीजेपी का दामन थामें हैं। 


उनके बीजेपी में जाने से हमारी पार्टी की सेहत पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। जो आदमी आईएएस बनकर देश की सेवा करने का मौका मिला था। जब वे नीतीश कुमार के साथ नहीं रह सके वो बीजेपी में कितना दिन रहेंगे वह समय ही बताएगा। इनकों लग रहा है कि हमारा जनाधार बढ़ गया है लेकिन ये गलतफहमी में हैं। उनके आने से हमकों नहीं लगता है कि भाजपा बहुत मजबुत हो जाएगी। देश में जो परिस्थिति बनी है कि भाजपा मुक्त भारत बनाना है तो नीतीश कुमार जी को मौका मिल ही सकता है कहां दो राय है। नीतीश कुमार जी को मौका मिल सकता है हमें पूरा विश्वास हैं। 


बता दें कि आरसीपी सिंह ने पिछले साल जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था. जेडीयू ने उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा था, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. आखिरकार आज वे बीजेपी में शामिल हो गये. दिल्ली में आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी।