EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
07-Nov-2022 10:17 AM
BHAGALPUR : पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक समय में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे आरसीपी सिंह ने अब एक बार फिर अपने पुराने दोस्त पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अपने समर्थकों को आगाह करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा है कि हमें पलटू नहीं बल्कि पेटेलियन बनना है।
दरअसल, सुल्तानगंज विधानसभा के रसीदपुर में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोगों को संकल्प लेना है कि पटेलियन होना है पलटू नहीं होना है। उन्होंने लोगों को संकल्प दिलाया कि आप लोग संकल्प लीजिए कि आप लोग पटेल के अनुयायी बनेंगे पलटू नहीं बनेंगे। इसके साथ ही आरसीपी सिंह ने अपनी भविष्य की रणनीति को लेकर भी अपना रुख साफ करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में राजनीतिक कार्यक्रम भी करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह आने वाले दिनों में किस पार्टी में शामिल होंगे।
इसके आगे उन्होंने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में पहले किसानों के सम्मान में किसानश्री समेत कई योजनाएं चलाई जाती थी लेकिन बिहार सरकार ने इसे बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि जब मैं जेडीयू का प्रधान महासचिव था, तब मैंने मुख्यमंत्री से पूछा था कि आखिर इन योजनाओं को क्यों बंद किया गया। लेकिन, सीएम ने मेरे सवालों को अनसुना कर दिया और उन्होंने इसको लेकर कभी जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अभी सभी लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। अभी बहुत तरफ की पार्टियां लोगों को तोड़ने का काम करती हैं वो जाति के नाम पर भेदभाव करती है, लेकिन हमें इन सब चीज़ों से बचकर रहना है।