ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर का इस्तीफा, कैबिनेट विस्तार से पहले एक दर्जन...

रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर का इस्तीफा, कैबिनेट विस्तार से पहले एक दर्जन से अधिक मंत्रियों की छुट्टी

07-Jul-2021 05:31 PM

DELHI : नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल से पहले कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि विस्तार से पहले लगभग आधा दर्जन चेहरों की मंत्रिपरिषद से छुट्टी कर दी गई है. रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने भी इस्तीफा दे दिया है.  मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार समेत इनमें कई बड़े चेहरें शामिल हैं. 


आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी कैबिनेट में विस्तार को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है. लेकिन उससे पहले कई मंत्रियों का इस्तीफा लिया गया है. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के अलावा सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत, महिला बाल विकास राज्य मंत्री देबोश्री चौधरी और रसायन-उर्वरक मंत्री सदनानन्द गौड़ा ने इस्तीफा दे दिया है.


इनके अलावा संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, राव साहेब दानवे पाटिल, रतन लाल कटारिया, प्रताप सारंगी, डॉ हर्षवर्धन, अश्विनी चौबे और थावरचंद गहलोत का भी इस्तीफा लेने की ख़बरें सामने आ रही हैं. आपको बता दें कि शाम छह बजे दिल्ली में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा. मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में कई नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है. उनकी पूरी लिस्ट सामने आ गई है. आज शाम मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में कुल 45 नए चेहरे शपथ लेने वाले हैं.


आज शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री परिषद के विस्तार में जिन शहरों को शपथ लेना है. उनकी पूरी लिस्ट सामने आ गई है. आज शाम मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में कुल 43 नए चेहरे शपथ लेने वाले हैं. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का नाम इस लिस्ट में शामिल है. उनके अलावा पशुपति कुमार पारस भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे. बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. दूसरे नामों की चर्चा करें तो असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के अलावे कांग्रेस छोड़कर आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आज शपथ लेंगे.


अन्य मंत्रियों में नारायण राणे, सर्बानंद सोनेवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करांदलजे, भानू प्रताप सिंह और दर्शना विक्रम जरदोष के नाम शामिल है. 


इनके अलावा मीनाक्षी लेखी, अनपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय वर्मा, चौहान देवूसिंघ, भागवंथ खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतीमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किशन राव कराद, राज कुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिशेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, डॉ मुंजापारा महेन्द्रभाई, जॉन बरला, डॉ एल  मुरुगन और निशीथ प्रामाणिक आज शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए शपथ लेने वाले हैं.