पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
21-Jan-2020 03:52 PM
PATNA: गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि अगर दिल्ली में आप की सरकार बन गई तो लोग पछताएंगे. क्योंकि दिल्ली में झूठ बोलने वाली आप की सरकार हैं. अरविंद केजरीवाल लोगों से झूठ बोल रहे हैं कि वहां के लोगों को वह साफ पानी पिला रहे हैं. दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पिलाया जा रहा है. लोग प्रदूषण से परेशान हैं.
चुनाव आते ही कर दिया मुफ्त
रवि किशन ने कहा कि चुनाव आते ही दिल्ली में केजरीवाल ने बिजली, पानी और महिलाओं की बसों में यात्रा को मुफ्त कर दिया है. लेकिन चुनाव खत्म होते अगर आप की सरकार बनी तो यह सारी सुविधा को खत्म कर देंगे.
दिल्ली में बनेगी बीजेपी सरकार
रवि किशन ने दावा किया कि इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी. क्योंकि आप पार्टी के फरेब से लोग उब चुके हैं. इसके कारण यह सरकार जाने वाली है. केजरीवाल दिल्ली में काम नहीं करते हैं. सिर्फ बहाना करते हैं कि मुझे काम नहीं करने दिया जा रहा है. कभी पीएम मोदी तो कभी एलजी पर आरोप लगाते हैं. उन्होंने गरीबों को इंदिरा आवास तक नहीं दिया है. कई केंद्र की योजना लोगों तक दिल्ली में नहीं पहुंच पाई है.
500-500 रुपए देकर कराया जा रहा विरोध
सीएए के विरोध पर रवि किशन ने कहा कि यह एक साजिश के तहत विरोध किया जा रहा है. इसको लेकर प्रदर्शनकारी महिलाओं को आगे कर रहे है. 5 साल के बच्चे को सिखाया जा रहा है तभी तो बच्चे पीएम मोदी और अमित शाह को जान से मार देने की बात बोल रहे हैं. शाहिनबाग में रोज 500-500 रुपए देकर 4-4 घंटे के शिफ्ट में प्रदर्शन कराया जा रहा है. एक शिफ्ट के बाद दूसरे लोग आ जाते हैं.