ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / रातों रात करोड़पति बन गया शहाबुद्दीन, जानिए.. कैसे बदल दी अपनी किस्मत

रातों रात करोड़पति बन गया शहाबुद्दीन, जानिए.. कैसे बदल दी अपनी किस्मत

03-Apr-2023 02:01 PM

By First Bihar

DESK: किसी ने सच ही कहा है कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कुछ इसी तरह का वाक्या एक युवक के साथ हुआ है। कल तक जो एक एक पैसे का मोहताज था आज करोड़पति बन गया है। यह चमत्कार हुआ है मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के रहने शहाबुद्दीन के साथ। पेशे से ड्राइवर और किराए के मकान में रहने वाले शहाबुद्दीन की किस्मत ने चंद घंटों में ही उसे फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। करोड़पति बने शहाबुद्दीन के परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है, घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


दरअसल, सेंधवा के घोड़ेशाह वली बाबा मोहल्ले में रहने वाले ड्राइवर शाहबुद्दीन मंसूरी करीब दो साल से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमा रहा था। शहाबुद्दीन ने 2 अप्रैल को पंजाब और कोलकाता के बीच हुए मुकाबले में 49 रुपये की कैटेगरी में टीम बनाई और टॉप रैंक हासिल कर लिया। जीत हासिल करने के बाद इनाम की राशि के तौर पर 1.50 करोड़ रुपए शहाबुद्दीन के खाते में आ गए। इमान की राशि में से 6 लाख रुपये टैक्स के रूप में कटेंगे।


करोड़पति बनने के बाद शहाबुद्दीन और उसके परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक साथ इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद परिवार की बदहाली दूर हो जाएगी। शहाबुद्दीन का कहना है कि वह इन पैसौं से अपने परिवार के लिए घर बनाए और ड्राइवर का काम छोड़ कोई और बिजनेस शुरू करेगा। कल तक जो लोग शहाबुद्दीन को पसंद नहीं करते थे आज वही लोग उसे बधाई देते नहीं थक रहे हैं। पूरे जिले में शराबुद्दीन की जीत की चर्चा जोरों पर है।


news image