ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने मुंबई पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, अंबानी परिवार...

रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने मुंबई पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, अंबानी परिवार भी पहुंचा NCPS ग्राउंड

10-Oct-2024 03:23 PM

By First Bihar

DESK : रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। टाटा के निधन पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह की तरफ से संदेश जारी किया। चंद्रशेखरन ने पद्मविभूषण रतन टाटा योगदान को अतुल्य बताया। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने मुंबई उनके आवास पर पहुंचे हैं।


जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।


वहीं, इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।


इधर, रतन टाटा के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 'मैं उनसे पहली बार तब मिला था जब मैं सरकार में एक तरह से मध्यम स्तर का अधिकारी था। उस समय, हमने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सीईओ फोरम की शुरुआत की थी। वह स्वाभाविक रूप से पहली पसंद थे जो इसका नेतृत्व करने वाले थे।


इसलिए उन वर्षों में हम एक साथ मिलकर काम किया, साथ में अमेरिका की यात्रा पर साथ रहे। वह वास्तव में एक उल्लेखनीय व्यक्ति थे। मुझे लगता है कि अगर आप आज की भावनाओं, स्नेह, सम्मान को देखें, तो मुझे उद्योग जगत में ऐसा कोई व्यक्ति याद नहीं आता जिसने बहुत व्यापक वर्ग के लोगों में इस तरह की भावना पैदा की हो। 


मेरा मतलब है, इसे वास्तव में राष्ट्रीय क्षति कहा जाएगा। वह अपने समय से आगे के व्यक्ति थे। उन्होंने टाटा समूह का पूरी दुनिया में विस्तार किया।'