बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
10-Apr-2022 09:49 AM
DESK : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान क्लीन बोल्ड हो गये. उनके कुर्सी बचाने के सारे पैंतरे फेल हो गए. नेशनल असेंबली में रात 12:32 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई और 12:58 बजे इमरान की सरकार गिर गई. प्रधानमंत्री खान को पद से हटाने के लिए विपक्षी दलों को 342 सदस्यीय सदन में 172 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता थी.
विपक्षी दलों ने क्रिकेटर से नेता बने खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के असंतुष्टों और सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सहयोगियों की मदद से जरूरत से ज्यादा समर्थन हासिल कर लिया. अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा. इसके बाद सरकार गिर गई.
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रविवार दोपहर दो बजे फिर संसद की बैठक होगी. इसमें शहबाज शरीफ को नया पीएम चुना जाएगा. इससे पहले सदन से लेकर सुप्रीम कोर्ट और सड़क तक देर रात तक ड्रामा चलता रहा.
सुप्रीम कोर्ट का आदेश न मानने पर असेंबली के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की अटकलों के बीच आधी रात सुप्रीम कोर्ट खोला गया. इसके बाद नाटकीय घटनाक्रम में स्पीकर व डिप्टी स्पीकर ने भी इस्तीफा दे दिया. नए स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई.