कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
25-Feb-2024 02:35 PM
By First Bihar
JEHANABAD: 2024 का वर्ष है और फरवरी का महीना चारों ओर लोकसभा चुनाव एवं उससे जुड़ी गहमागहमी अपने शिखर की ओर कूच कर रही है। इस गहमागहमी में कुछ बड़े नाम भी शुमार हैं तो कुछ जनता एवं जमीन से जुड़े नेता भी। बड़ी पार्टियां एवं उसके नेता भी इससे जुड़े हैं तो कुछ नवनिर्मित पार्टियां एवं उसके नेता भी अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी संदर्भ में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के गोह के पूर्व विधायक व पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह के नेतृत्व और पार्टी सुप्रीमो व पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में जहानाबाद के गांधी मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।
रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का बिहार में खाता भी नहीं खुलेगा। साथ ही पूर्व विधायक व पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी सत्ता के लिए अपने वसूलों से समझौता नहीं किया है। रैली के दौरान रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो रहे थे तो उन्होंने इसका विरोध किया था। जब नीतीश कुमार ने उनकी नहीं सुनी तो उन्हें अलग होकर नई पार्टी बनानी पड़ी। लेकिन देर ही सही नीतीश कुमार ने उनकी बातों पर सहमति जताते हुए एनडीए गठबंधन में वापसी की।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के अद्भुत नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उनके सामने कोई भी नेता आज देश में नहीं ठहर सकता है। आगे रणविजय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि व्यापक देशहित में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को वोट दें। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश को प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एनडीए के हाथों में ही देश सुरक्षित रहेगा। यह कभी भी नकारा नहीं जा सकता कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने चहुंमुखी विकास किया है।