Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज
11-Oct-2021 08:19 PM
DELHI: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उनसे बिहार में उद्योग क्षेत्र की प्रगति की पूरी जानकारी साझा की। इस मौके पर शाहनवाज हुसैन ने उन्हें एक सुंदर कलाकृति भी भेंट की।
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महामहिम से उनकी मुलाकात बहुत अच्छी रही। महामहिम ने उन्हें बिहार में उद्योगों के तेजी से विकास के लिए आशीर्वाद दिया है।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश के राष्ट्रपति बनने से पहले श्री रामनाथ कोविंद जी बिहार के राज्यपाल थे और बिहार के प्रति उनका स्नेह अभी भी पहले जैसा प्रगाढ़ है। उन्होंने कहा कि बिहार की 14 करोड़ जनता की फ़िक्र हमेशा महामहिम को रहती है।
महामहिम की ख्वाहिश है कि बिहार अन्य क्षेत्रों के साथ उद्योग में भी खूब तरक्की करे। देश के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उन्हें एक सुंदर कलाकृति भी भेंट की।