ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले नीतीश, कई मुद्दों पर हुई बातचीत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले नीतीश, कई मुद्दों पर हुई बातचीत

07-Sep-2022 06:44 PM

DELHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। विपक्षी एकता की मुहिम के तहत उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की। आज तीसरे दिन नीतीश CPI ML के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मिले। जिसके बाद शाम में सीएम नीतीश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। विपक्षी एकता की मुहिम के तहत उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की। ओमप्रकाश चौटाला, सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल,माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा के महासचिव डी. राजा एवं राहुल गांधी से मिले और भाजपा को हराने का इंडिया मॉडल दिया। आज तीसरे दिन भी विपक्षी पार्टी के नेताओं से नीतीश कुमार मिले। विपक्षी एकता की मुहिम के तहत नीतीश आज CPI ML के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मिले।  


दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में जो प्रयोग किया गया वो देश में भी हो सकता है। नरेन्द्र मोदी के सामने चेहरे के तौर पर आम लोग होंगे और देश के लोग होंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए सब साथ आएंगे। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम बनने की उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। 


हर मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने सफाई दी है कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। वे केवल एक ही मिशन से दिल्ली आए हैं और फिलहाल वे विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। वहीं, नीतीश कुमार और दीपांकर भट्टाचार्य की मुलाक़ात भी काफी ख़ास रही है। फिलहाल लोग ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि नीतीश कुमार और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच क्या बातचीत हुई और उनके बीच सहमति बनी या नहीं।