ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के उम्मीदवार, सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के उम्मीदवार, सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

21-Jun-2022 04:01 PM

DESK: राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहा है। विपक्ष ने सर्वसम्मति से यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। विपक्षी दलों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए इसको लेकर बीजेपी से भी समर्थन की मांग की है। बता दें कि टीएमसी ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा का नाम सामने रखा था, जिसे सभी विपक्षी दलों ने स्वीकार करते हुए यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का साझा उम्मीदवार बनाया है।


बता दें कि एनसीपी नेता शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर विपक्षी दलों की बैैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सभी विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। इस बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा के नाम पर मुहर लगी। विपक्ष ने एक साझा बयान जारी करते हुए बीजेपी से यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की अपील की है। यशंवत सिन्हा 27 जून को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।


इधर, भारतीय जनता पार्टी ने भी इस मामले को लेकर संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है, बैठक में पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल रहेंगे। बीजेपी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज सहयोगी दल के नेताओं के साथ भी एक बैठक करने वाली है।भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के तौर पर किसका नाम आगे यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बता दें कि 18 जुलाई को देश के राष्ट्रपति का चुनाव होना है। चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जुलाई महीने में खत्म हो रहा है।