ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश

राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बोले मंत्री श्रवण कुमार..राष्ट्रपति के लिए बेहतर उम्मीदवार हैं नीतीश

09-Jun-2022 06:49 PM

PATNA: देश में राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग ने आज कर दिया है। चुनाव की तिथि का ऐलान होते ही बिहार में कई तरह के कयास भी शुरू हो गये है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम राष्ट्रपति पद के लिए चर्चा में आ गया है। इसे लेकर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में राष्ट्रपति बनने के सभी गुण हैं। हर बिहारी चाहेगा की नीतीश कुमार राष्ट्रपति बने।


उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार प्रेसिडेंट बने तो खुशी होगी। उनमें राष्ट्रपति बनने की सभी काबिलियत है। नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनने लायक सब गुण है। यदि उन्हें मौका दिया गया तब वे इन पदों को ठीक से संभाल सकते है। श्रवण कुमार ने यह भी  कहा कि जब बिगड़ा हुआ बिहार को नीतीश कुमार पटरी पर ला दिए है तो देश को और आगे बढ़ाने का मौका उन्हें मिलेगा तो कहा पीछे रहेंगे। वे किसी पद के दावेदार नहीं है। लेकिन कौन नहीं चाहेगा कि नीतीश जी राष्ट्रपति बनें। नीतीश कुमार में राष्ट्रपति बनने के सारे गुण मौजूद है। वे राष्ट्रपति के लिए बेहतर उम्मीदवार हैं। 


वही निर्वाचन आयोग ने बताया कि 18 जुलाई को प्रेसिडेंट के लिए इलेक्शन होगा। 15 जून को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 29 जून तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का कार्यकाल अगले महीने 24 जुलाई को पूरा हो रहा है। इस बीच बिहार से नई राजनीतिक अटकलें शुरू हो गई हैं। एकबार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम राष्ट्रपति पद के लिए चर्चा में आ गया है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि बिहार सीएम में प्रेसिडेंट बनने के सभी गुण हैं।


चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी जबकि 21 जुलाई को मतगणना होगी और 21 जुलाई को ही देश के अगले राष्ट्रपति का एलान हो जाएगा। 29 जून तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मतदान के लिए एक विशेष स्याही वाला पेन मुहैया कराय जाएगा। वोट देने वाले लोगों को 1,2,3 लिखकर अपनी पसंद बतानी होगी। पहली पसंद नहीं बताने पर वोट रद्द हो जाएगा। 


आयोग के मुताबिक चुनाव के दौरान कोई भी राजनीतिक दल व्हिप जारी नहीं कर सकता है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद और विभानसभाओं में वोटिंग होगी। राज्यसभा के महासचिव को राष्ट्रपति चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। चुनाव बैलेट पेपर से होगा और वोटों की गिनती दिल्ली में होगी।


बता दें कि 24 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसको लेकर चुनाव आयोग गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया।इस चुनाव के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के अलावा सभी राज्यों के विधानसभा के सदस्य वोटिंग करते हैं। साथ ही दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा के सदस्य भी वोट डाल सकते हैं।