ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों से बात करेगी BJP, राजनाथ सिंह और...

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों से बात करेगी BJP, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा को मिली जिम्मेदारी

12-Jun-2022 05:40 PM

DESK: राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों से अब बीजेपी बात करेगी। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सभी विपक्षी दलों के साथ विचार-विमर्श करने की जिम्मेदारी बीजेपी ने दोनों नेताओं को दी है। जो UPA, NDA और गैर यूपीए के साथ सामंजस्य बनाने का काम करेंगे। 


राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एनडीए और यूपीए के सभी दलों से विचार विमर्श करने के लिए अधिकृत किया है। इसे लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस रिलीज जारी किया गया है। 


प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विचार-विमर्श के लिए अधिकृत किया है। वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के सभी घटक दलों के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय के साथ भी विचार विमर्श करेंगे। 



news image