Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
16-Oct-2023 09:26 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा के भागण बिगहा ओपी क्षेत्र के पचासा गांव में पुलिस और ग्रमीणों के बीच झड़प हो गयी। इस झड़प में आधा दर्जन पुलिस कर्मी चोटिल हो गये जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया की बख्तियारपुर रजौली सड़क निर्माण कर चल रहा है।
पचासा गांव में ग्रामीण द्वारा पुल के नीचे से अंदरपास रास्ते की मांग की जा रही थी। इस मामले में सड़क निर्माण कंपनी का कहना था की गांव के पास ही अंडर पास रास्ता दिया गया है। लेकिन ग्रामीण दूसरे जगह पर अंडरपास रास्ते की मांग पर डटे थे जिसके कारण निर्माण कार्य बाधित था।
आज दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के बाद काम को शुरू कराया गया तो ग्रामीणों द्वारा रोड़ेबाजी कर दी गयी। आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने पथराव कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया और 4 लोगों को हिरासत में लिया। वही घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।