4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं
03-Apr-2020 11:54 AM
DELHI:देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरफ देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा किया। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति भवन से देशभर के तमाम राज्यपाल, उपराज्यपाल और प्रशासकों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की है। बैठक में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।
बैठक में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना संक्रमण के संबंध में बचाव और अब तक किए गए कार्यों पर चर्चा की। उन्होनें कोरोना से पैदा हुए राज्यों के हालात की जानकारी ली। राष्ट्रपति की इस पहल से कोरोना संक्रमण से निपटने में केंद्र और राज्य के स्तर पर की जा रही कोशिशों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। इससे पहले भी राष्ट्रपति ने राज्यपालों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बात की थी।
इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के खेल जगत के लोगों से कोरोना वायरस के महासंकट पर संवाद किया है। इस दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत 40 खिलाड़ी अलग-अलग फील्ड से शामिल हुए। इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से इस मसले पर संवाद किया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इस मसले पर जागरुकता फैलाई जा सके। वहीं इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उद्योगपतियों, मीडिया प्रमुखों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर चर्चा की थी।