Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
31-Jul-2021 09:08 AM
DELHI : दिल्ली में आज शाम होने वाली जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले आज सुबह अहम बैठक होने जा रही है. दिल्ली में सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू होगी. इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एजेंडों पर चर्चा की जाएगी.
बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की देर शाम ही दिल्ली पहुंच गए थे. दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए हैं. हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उन्होंने कुछ भी टिप्पणी नहीं की थी. इतना जरूर कहा कि इंतजार करिए किन किन मुद्दों पर बातचीत होती है.
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए जो एजेंडा अब तक तय किए गए हैं उनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव शामिल नहीं है. लेकिन पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में इस पर चर्चा होगी और औपचारिक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का एजेंडा शामिल कर लिया जाएगा. जेडीयू सूत्रों की मानें तो एजेंडा शामिल होने के बाद 4 बजे बैठक शुरू होगी तो इसमें नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा.
फर्स्ट बिहार आपको लगातार बताते आ रहा है कि दिल्ली में पार्टी के लोकसभा सांसद ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी. नीतीश कुमार ने ललन सिंह का नाम तय कर रखा है. कई जगहों पर दूसरे नामों की भी चर्चा है. लेकिन फर्स्ट बिहार अपनी खबर पर लगातार बना हुआ है कि ललन सिंह ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की जगह लेंगे और उन्हें पार्टी की कमान दी जाएगी.