ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कोरोना, 125 परिवार को किया गया होम क्वारेंटाइन

राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कोरोना, 125 परिवार को किया गया होम क्वारेंटाइन

21-Apr-2020 08:05 AM

DELHI : कोरोना वायरस का कहर थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच कोरोना वायरस ने अब राष्ट्रपति भवन में भी दस्तक दे दी है. जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले एक सफाईकर्मी की बहू कोरोना पॉजिटिव मिली है. जिसके बाद से हड़कंंप मच गया है. वह अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन के कैंपस में ही रहती  है.

सफाईकर्मी की बहू कोरोना पॉजिटि पाए जाने के बाद ही तुरंत उसके पूरे परिवार का टेस्ट कराया गया, जो निगेटिल आया है. लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए  राष्ट्रपति भवन कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को होम क्वारनटीन किया गया है. बताया जा रहा है कि पिछले  दिनों सफाईकर्मी की बहू की मां का कोरोना के कारण निधन हो गया था. गांव में हुए उसके अंतिम संस्कार में सफाईकर्मी का पूरा परिवार शामिल हुआ था. इसके बाद पूरे परिवार को आइसोलेशन में भेजा गया था और उनका कोरोना टेस्ट किया गया था. सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया, लेकिन बहू का रिजल्ट पॉजिटिव आ गया है. 

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 17 हजार 656 हो चुकी है. वहीं अबतक देश में 559 लोगों की मौत हो चुकी है. लॉकडाउन के बाद भी कोरोना का चेन बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य मुंबई है.