ब्रेकिंग न्यूज़

रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ

राष्ट्रपति चुनाव में BJP के साथ खड़े आएंगे चिराग पासवान, आज होगा आधिकारिक एलान

22-Jun-2022 06:32 AM

PATNA : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा मंगलवार की शाम कर दी थी। झारखंड के पूर्व राज्यपाल और उड़ीसा से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को बीजेपी ने राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी की तरफ से इस घोषणा के तुरंत बाद यह खबर सामने आई कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बातचीत की है। राजनाथ सिंह से हुई बातचीत को लेकर चिराग की पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव पर चिराग को साथ खड़े रहने के लिए राजनाथ सिंह ने कहा है और इसी मामले में आज चिराग पासवान अपना पत्ता खोलने जा रहे हैं। 


इस बात की उम्मीद ना के बराबर है कि चिराग पासवान बीजेपी उम्मीदवार का विरोध करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी ने जो उम्मीदवार मैदान में उतारा है, चिराग भी उसी का समर्थन करेंगे। चिराग पासवान की तरफ से आज 11 बजे पटना में एक प्रेस वार्ता रखी गई है। इसी दौरान राष्ट्रपति चुनाव पर वह अधिकारिक जानकारी साझा करेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद चिराग पासवान भले ही एनडीए में हाशिए पर चले गए हों लेकिन बीजेपी से उनकी मोहब्बत आज भी जगजाहिर है। ऐसे में बीजेपी ने जब चिराग पासवान को संपर्क किया उसके बाद से ही यह माना जा रहा है कि चिराग राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के साथ खड़े रहेंगे। 


चिराग अपनी पार्टी के इकलौते सांसद हैं। उनका कोई विधायक भी नहीं है लिहाजा एक लोकसभा सांसद का वोट उनके पास है। बीजेपी राष्ट्रपति चुनाव में ज्यादा से ज्यादा दलों को अपने साथ रखना चाहती है। यही वजह है कि चिराग पासवान की राजनीतिक हैसियत कम होने के बावजूद राजनाथ सिंह ने उन्हें संपर्क किया। अब चिराग पासवान को भी इस बात की उम्मीद जगी है कि एनडीए में उनकी वापसी हो सकती है, लिहाजा राष्ट्रपति चुनाव के बहाने ही सही चिराग एक बार से बीजेपी के करीब आने का मौका तलाश रहे हैं।