ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

10 लाख रुपये घूस लेने के आरोपी SDM से शादी रचा रहे जज, शादी के कार्ड पर लिखवाई- 'इतना ही लो थाली में, व्यर्थ ना जाए नाली में'

16-Feb-2021 08:51 PM

DESK : हाइवे कंपनी से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में 29 दिन बाद जेल से बाहर आई एसडीएम पिंकी मीणा एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं. दरअसल एसडीएम पिंकी मीणा जमानत पर छूटकर जज से शादी रचा रही हैं. और तो और खास बात ये भी है कि शादी रचाने के बाद इनको वापस सरेंडर करना होगा. 


पिंकी ने अपनी शादी के कार्ड पर राधा-कृष्ण की झूला झुलते हुए फोटो लगाई है. उसके ठीक नीचे खाने की बर्बादी नहीं करने का मैसेज छपवाया है. कार्ड में लिखा है कि 'उतना ही लें थाली में, व्यर्थ ना जाए नाली में'. कार्ड में मेहमानों से मास्क लगाने और कोविड नियमों का पालन करने की अपील भी की गई है. उन्होंने कार्ड में लिखवाया है कि ‘2 गज की दूरी मास्क है जरूरी’.


news image


आपको बता दें कि घूसखोरी के आरोप में जेल में बंद एसडीएम पिंकी मीणा आज 16 फरवरी को जज से शादी कर रही हैं. राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच के जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने उन्हें 10 दिन की सशर्त जमानत दी है. इन्हें रिहा भी कर दिया गया है. पिंकी मीणा को महिला जेल के गेट की बजाय सेंट्रल जेल के मेन गेट से बाहर निकाला गया. उनके परिवार के लोग उन्हें लेने आए थे. वे जयपुर से चौमू के चिथवाड़ी में अपने गांव गई हैं. 


news image


 एसडीएम पिंकी मीणा को शादी के पांच दिन बाद यानी 21 फरवरी को वापस सरेंडर करना होगा. बताया जा रहा है कि सरेंडर करने के बाद इस मामले की अगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी.  तब दुबारा भी इन्हें जेल भेजा सकता है. आपको बता दें कि शादी करने के लिए जमानत लेने में भी एक दिलचस्प वाकया हुआ. निचली अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन अदालत ने जमानत देने से मना कर दिया था. सरकारी वकील ने जांच प्रभावित होने का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया था. हालांकि, अब हाईकोर्ट से पिंकी को शादी के 6 दिन पहले जमानत मिल गई. 


news image


आपको बता दें कि 13 जनवरी को घूस के मामले में पकड़े जाने वाली आरएएस अधिकारी पिंकी मीणा जयपुर जिले में चौमूं के चिथवाड़ी गांव की रहने वाली हैं. किसान की बेटी हैं. सरकारी स्कूल से पढ़ाई पूरी करने वाली पिंकी मीणा ने पहली बार में ही RAS की परीक्षा क्लीयर कर ली थी, लेकिन 21 साल उम्र नहीं होने के कारण वे इंटरव्यू नहीं दे पाई थीं.  इसके बाद 2016 में फिर से मेरिट के साथ परीक्षा क्लियर की. पहली पोस्टिंग टोंक में मिली थी. 


news image


दौसा जिले में एक कंपनी भारतमाला परियोजना (दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे) का निर्माण कर रही है. एंटी करप्शन ब्यूरो ने पिछले महीने 13 जनवरी को हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी से 5 लाख की रिश्वत लेते दौसा SDM पुष्कर मित्तल और 10 लाख की रिश्वत लेने की शिकायत पर बांदीकुई SDM पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया था. तब से आरोपी पिंकी मीणा जेल में थीं। इसी प्रकरण में दौसा एसपी रहे मनीष अग्रवाल को भी एसीबी पकड़ चुकी है. आईपीएस मनीष अग्रवाल पर कंपनी से 38 लाख की घूस लेने का आरोप है. 


news image