Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
25-Sep-2021 03:41 PM
DELHI : एक युवती के साथ कई दफे रेप करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में फंसे लोजपा सांसद प्रिंस राज को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रिंस राज ने दिल्ली की कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी जिसपर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है.
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट का मामला
दरअसल सांसद प्रिंस राज ने अपने खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानतकी याचिका दायर की थी. इस पर दोनों तरफ से बहस भी हो गयी थी लेकिन आज मामले पर फैसला सुनाते हुए जज ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है.
हम आपको बता दें कि प्रिंस राज की अग्रिम जमानत याचिका पर कई दिन पहले ही दिल्ली की कोर्ट में सुनवाई हुई थी. तब जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. प्रिंस राज की याचिका पर बहस के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें अग्रिम जमानत देने का जमकर विरोध किया था. पुलिस के वकील ने कहा था कि सांसद प्रिंस राज पर गंभीर आरोप है और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है. पुलिस की ओर से कहा गया था कि पीड़ित युवती ने कहा है कि प्रिंस राज के पास उसका अश्लील वीडियो है. प्रिंस राज से वह वीडियो हासिल करना बेहद जरूरी है.
उधर प्रिंस राज के वकील का कहना था कि ये मामला रेप का नहीं है. शिकायत करने वाली लड़की ने प्रिंस राज को फंसा कर पैसे उगाही करने की कोशिश की थी. ये हनी ट्रैप का मामला है. उनके वकीलों ने कहा कि प्रिंस राज ने पहले ही 9 फरवरी को उस युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रखा है. उसमें आऱोप लगाया गया है कि उन्हें युवती ने हनी ट्रैप में फंसाया और फिर अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक करोड़ रूपये की उगाही करने की कोशिश शुरू की.
वैसे अपने एफआईआर में ही प्रिंस राज ने माना था कि उन्होंने उस युवती के साथ सेक्स किया था. उधर युवती ने पुलिस पर अपना केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में अर्जी दी थी. कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रिंस राज के खिलाफ केस दर्ज किया था.