BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
09-Jun-2022 08:28 PM
DESK: झारखंड के गुमला से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गुस्साएं ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपी दो युवकों को बाइक सहित जिंदा जला दिया। ग्रामीणों ने पहले दोनों को जमकर पीटा फिर किरोसीन छिड़क कर दोनों को जिंदा जला दिया। इस दौरान एक आरोपी सुनील उरांव की मौत हो गई है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव की एक लड़की माता-पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गयी हुई थी।
शादी से लौटने के दौरान बस नहीं मिली तब माता-पिता के साथ बैठक लड़की बस का इंतजार करने लगी। तभी पीड़िता के पिता की नजर बाइक से गांव जाते गांव के ही सुनील और आशीष उरांव पर गयी। उन्होंने बेटी को घर पहुंचाने की बात कही। दोनों युवक गांव में ही रहता था जिसके कारण पिता को विश्वास था लेकिन इस विश्वास का दोनों युवकों ने गला घोट दिया। दोनों ने बारी बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने परिवारवालों को अपनी आपबीती बतायी तब परिजन गुस्सा हो गये और जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आक्रोशित लोगों ने पहले दोनों को पकड़ा और अपने साथ लेकर गांव पहुंचे जहां दोनों की पहले जमकर धुनाई की गयी फिर बाइक के साथ दोनों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद से पुलिस लगातार गांव में कैंप कर रही है।