बिहार में पुलिसवाली बहू ने की हदें पार... मामूली बात पर सिलबट्टे से फोड़ा सास का सिर, पहुंच गई हवालात जदयू संगठन चुनाव में बवाल: मुजफ्फरपुर जिला कार्यालय में हंगामा, तोड़फोड़ के बाद चुनाव स्थगित Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में हलचल तेज, चिराग पासवान ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक; रणनीति पर होगी चर्चा Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में हलचल तेज, चिराग पासवान ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक; रणनीति पर होगी चर्चा छोटी सी शुरुआत… और फिर मांग में जबरदस्त उछाल! आजीविका दीदियों के गुलाल ने मचाया धमाल Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका नीतीश के करीबी बड़े नेता का खुलासा, मैंने विधान परिषद में शराब न पीने की शपथ नहीं ली थी बाहर जाता हूं तो.. Bihar News: बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक को नहीं मिली NBA की मान्यता, वैश्विक स्तर पर पीछे रहे संस्थान Bihar News: बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक को नहीं मिली NBA की मान्यता, वैश्विक स्तर पर पीछे रहे संस्थान
21-Sep-2021 09:38 PM
By Mayank Kumar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे मनेर से आ रही है जहां एक बार फिर बालू-माफिया ने रंगदारी को लेकर एक व्यक्ति को गोलियों से भून डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। घटना पटना से सटे मनेर के शेरपुर बालू घाट की है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि शेरपुर बालू घाट पर रंगदारी मांगने को लेकर बालू-माफिया ने अंधाधुंध फायरिंग की है। शेरपुर घाट पर काम कर रहे मजदूर गोलियों की आवाज सुनकर अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
इसी दौरान राघोपुर वैशाली के रहने वाले रुदल महतो को बालू-माफियाओं ने गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही मौत उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से भी पुलिस पूछताछ में जुट गयी है। मनेर थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक नाव से अवैध वसूली को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है।