25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
03-Jan-2021 09:27 AM
CHAPRA : सोनपुर- रेवा मुख्य गंडक बांध पर बलिगांव गांव के समीप बांध के चौड़ीकरण और सड़क निर्माण कार्य में लगे निजी कंपनी के इंजीनियर, सुपरवाइज और कर्मचारियों को बदमाशों ने पिटाई कर दी.
बताया जा रहा है कि नशे में धुत होकर पहुंचे असामाजिक तत्वों ने पहले काम रुकवा दिया फिर इंजीनियर और कर्मचारियों की पिटाई कर दी. असामाजिक तत्वों की पिटाई से घायल इंजीनियर और कर्मचारियों को इलाज के लिए परसा पीएचसी में भर्ती कराया गया है.
घायल इंजीनियर ने उपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी. इंजीनियर की सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारियों ने काम रोक सारण के जिलाधिकारी, एसपी और परसा थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी देकर कार्यवाई के लिए आवेदन दिया है. बताया जा रहा है इस्पॉन लिमिटेड द्वारा गंडक नदी के तट पर 30 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है.
इंजीनियर बालू-मिट्टी भराने का काम करा रहे थे, तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे और काम रोकने को लेकर गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर बदमाशों ने इंजीनियर और कर्मचारियों की पिटाई कर दी. सभी को पीटने के बाद बदमाश फरार हो गए.