ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / रंग-गुलाल ने विधानसभा का टेंशन किया दूर, सत्र खत्म होने के बाद महिला...

रंग-गुलाल ने विधानसभा का टेंशन किया दूर, सत्र खत्म होने के बाद महिला विधायकों ने की मस्ती

24-Mar-2021 04:58 PM

PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज समापन हो गया. अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दी. सदन ख़त्म होने के बाद एनडीए की महिला विधायकों पर होली का रंग चढ़ा दिखा. रंग और गुलाल ने अबतक के विधानसभा के सभी टेंशन को दूर कर दिया. विधानसभा परिसर में डिप्टी सीएम रेणु देवी समेत एनडीए की कई महिला विधायक एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देती और मस्ती करती नजर आईं. इसके बाद पूरा विधानसभा परिसर होली के रंग में रंग गया.


गौरतलब है कि 19 फरवरी को शुरू हुए बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज समाप्त हो गया. इस ऐतिहासिक सत्र को बिहार ही नहीं बल्कि देश के लोग हमेशा याद रखेंगे. एक महीने से ज्यादा लंबे वक्त तक चले बजट सत्र के दौरान सरकार ने कई विधायी कार्य निपटाए. सरकार की तरफ से सदन में कुल 13 विधेयक पेश किए गए और इन्हें स्वीकृत कराया गया. इसके अलावा सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए अपना बजट भी पेश किया और महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव भी पास हुआ. सदन में सीएजी की रिपोर्ट भी ली गई और इस रिपोर्ट में सरकार के बजट निर्माण प्रणाली से लेकर अन्य वित्तीय गड़बड़ियों को उजागर किया गया.  


सत्र के आखिरी दिन बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर महेश्वर हजारी का निर्वाचन हुआ. सत्र के दौरान कुल 4397 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें 3616 प्रश्न स्वीकृत हुए. स्वीकृत प्रश्नों में 78 अल्पसूचित, 3075 तारांकित एवं 463 प्रश्न अंताराकित थे. सदन में उत्तरित प्रश्नों की संख्या-377, सदन पटल पर रखे गए प्रश्नोत्तर 132, उत्तर संलग्न प्रश्नों की संख्या-1922, अपृष्ठ प्रश्नों की संख्या-130, शेष 1055 प्रश्न अनागत हुए तथा 2847 प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए.


इस सत्र में कुल-375 ध्यानाकर्षण सूचनाएँ प्राप्त हुई, जिनमें 41 वक्तव्य हेतु स्वीकृत हुए, 326 सूचनाएँ लिखित उत्तर हेतु संबंधित विभागों को भेजे गये और 08 अमान्य हुए. इस सत्र में कुल-743 निवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 720 स्वीकृत हुए एवं 23 अस्वीकृत हुए.  कुल-334 याचिकाएँ प्राप्त हुई, जिनमें 290 स्वीकृत और 44 अस्वीकृत हुई. इस सत्र में कुल-102 गैर सरकारी संकल्प की सूचना पर सदन में चर्चा हुई.