बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
04-Dec-2019 09:18 PM
RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है झारखंड से जहां रांची के कुटे स्थित विधानसभा के नए भवन में भीषण आग लगी है. भयानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है. दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
रांची विधानसभा के नए भवन में भीषण आग के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है. आनन-फानन में कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. विधानसभा से आग की लपटें निकल रही हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि लाखों का नुकसान हुआ है. बता दें कि महज ढ़ाई महीने पहले ही पीएम मोदी ने इस नए भवन का उद्घाटन किया था.
झारखंड विधानसभा का नया भवन 39 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है और 465 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. 12 सितंबर को झारखंड में नवनिर्मित विधानसभा भवन का शुभारंभ किया गया था. इसमें 162 विधायकों के बैठने की क्षमता है. बता दें कि अब तक झारखंड विधानसभा किराये पर एचईसी के लेनिन हॉल में संचालित किया जा रहा था.