बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
13-Dec-2019 02:10 PM
RANCHI: झारखंड के मंत्री सरयू राय ने इस्तीफा दे दिया हैं. सरयू ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को आज अपना इस्तीफा सौंप दिया. सरयू ने कहा कि कायदे से सीएम रघुवर दास को मुझे बर्खास्त कर देना चाहिए था, लेकिन वह नहीं कर पाए. मैंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया है.
17 को भेजा था इस्तीफा, लेकिन नहीं मिला था राजभवन को
सरयू ने सीएम रघुवर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद 17 नवंबर को ही राजभवन में इस्तीफा फैक्स के माध्यम से भेज दिया था, लेकिन यह इस्तीफा किसी कारण राज्यपाल को नहीं मिल पाया. जिसके बाद सरयू ने आज राजभवन जाकर अपना इस्तीफा दे दिया है.
15 सीट से अधिक नहीं जीत पाएगी भाजपा
सरयू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 15 सीट से अधिक नहीं मिलने वाला हैं. भाजपा को 23 दिसंबर को पता चल जाएगा. बता दें कि सरयू ने मंत्री रहते हुए रघुवर दास के खिलाफ सरकार में गड़बड़ियों को लेकर मोर्चा खोल रखा था. जिसके कारण रघुवर ने विधानसभा चुनाव में सरयू का टिकट कटवा दिया. जिसके बाद सरयू ने रघुवर के खिलाफ ही चुनावी मैदान में उतर गए.