BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
18-Jul-2020 04:07 PM
RANCHI: एक बैंक में काम करने वाले शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. इसकी जैसे ही सूचना अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को मिली तो सभी जुटे और जबरन बैंककर्मी को अपार्टमेंट से निकालकर बाहर का रास्ता दिखा दिया. यह घटना रांची के सुखदेवनगर की है.
गेट पर लगाया ताला
यही नहीं अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने गेट पर ताला लगा दिया कि बैंक कर्मी अंदर घुसे नहीं. इस दौरान बैंककर्मी का परिवार परेशान रहा. अंत में परिवार बैंककर्मी के पास जाना चाहा, लेकिन उससे भी लोगों ने नहीं जाने दिया. बैंककर्मी ने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन किसी तरह की मदद नहीं मिली. दो घंटे तक वह सड़क पर बैठा रहा.
खुद बाइक से पहुंचा प्राइवेट हॉस्पिटल
परेशान बैंककर्मी खुद बाइक लेकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल गया. वहां पर बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव है. जिसके बाद हॉस्पिटल के स्टाफ ने तुरंत बैंककर्मी को आइसोलेट किया. हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य विभाग के सूचना दी तो उससे आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया. कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लेकर अपार्टमेंट में घंटों अफरातफरी मची रही. जब कोरोना मरीज खुद वहां से गया तो अपार्टमेंट के लोगों ने राहत की सांस ली.