BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
11-Nov-2021 06:44 PM
JHARKHAND: खबर झारखंड की राजधानी रांची से आ रही है। जहां 4 कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट की गयी है। स्थानीय लोगों द्वारा शहर छोड़ने तक की धमकी दी गयी है। यही नहीं उनसे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगवाए गये हैं। पीड़ित युवकों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी है। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
रांची के डोरंडा में ये चारों कश्मीरी युवक किराए के घर में रहते हैं। पिछले 20 सालों से यहां रहकर ऊनी कपड़े बेचा करते हैं। मामले की लिखित शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गयी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
कश्मीरी युवकों की माने तो कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की है और रांची छोड़ने की धमकी दी है। उनसे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगवाए गये। कश्मीरी युवकों ने मारपीट करने वालों का नाम पुलिस को बताया है। मारपीट करने वालों में बिलाल अहमद, शब्बीर अहमद और वसीम अहमद शामिल था।
वही सोनू नामक एक युवक ने भी हथियार के बल सभी के साथ मारपीट की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए। डोरंडा थाने में कंप्लेन दर्ज करायी गयी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की गहनता पूर्वक जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि पिटाई करने वालों को जल्द पकड़ा जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।