ब्रेकिंग न्यूज़

‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!

रणभूमि में तब्दील हुआ हॉस्पिटल, इलाज कराने आए दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, खूब चले लात-घुसें

रणभूमि में तब्दील हुआ हॉस्पिटल, इलाज कराने आए दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, खूब चले लात-घुसें

29-Mar-2023 12:24 PM

By RAKESH KUMAR

ARA : बिहार में स्वास्थ्य विभाग में सुधार को लेकर विभागीय मंत्री लगातार बैठक कर दिशा - निर्देश जारी करते रहते हैं। लेकिन, इसके बाबजूद आए दिन कहीं न कहीं से इस विभाग से कमियां निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला आरा सदर अस्पताल से निकल कर सामने आया है।  जहां इलाज कराने आए दो पक्षों के बीच जमकर भिडंत हुई है और दोनों तरफ से खूब लात -घूंसे भी चलाए गए। 


दरअसल, आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब इलाज कराने आए दो पक्ष हंगामा करते हुए आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष एक -दूसरे से साथ जमकर मारपीट करते रहे।  जिसके बाद इमरजेंसी वार्ड में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।  


बताया जा रहा है कि,नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ले में रास्ते से जाने के विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों में मारपीट हुई। मारपीट में तीन महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में एक पक्ष के परिजनों ने एक बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल आया, जबकि दो महिलाओं का इलाज अपने स्तर से निजी अस्पताल में कराया गया। जख्मी महिला नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला निवासी रंजन यादव की 50 वर्षीय पत्नी हिरामुनी देवी और उनकी दो बहु भी शामिल है। वही दूसरे पक्ष की एक युवती को चोटे आई है।


इधर,हिरामुनि देवी की बेटी छोटी देवी ने बताया कि उनके गौसगंज मोहल्ले स्थित घर में चाचा और पापा के बीच बटवारा नहीं हुआ है। हमलोग घर के आगे की ओर रहते है जबकि उनके चाचा मोहन यादव पीछे की ओर रहते है। छोटी ने बताया कि उनके चाचा मोहन यादव गाय रखकर दूध बेचने का काम करते । जब भी दूध लेने वाले ग्राहक आते है वो सब घर में घुसकर अंदर की ओर जाते है,जबकि पीछे जाने का दूसरा रास्ता भी है । लेकिन कोई भी उधर से नहीं जाता है।