Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
11-Aug-2020 01:09 PM
PATNA: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि कोरोना संकट के बीच बिहार में चुनाव कराने लायक हालात नहीं है. ऐसे में बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनाव को फिलहाल टालना जरूरी है.
संक्रमण का खतरा
पासवान ने कहा कि बिहार में कोरोना कब तक बढ़ता रहेगा या कब कंट्रोल होगा कोई नहीं जानता है. ऐसे में जब चुनाव होगा तो हजारों शिक्षक, कर्मचारी और जवानों को ड्यूटी में लगाया जाएगा. जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में एलजेपी चाहती है कि बिहार में चुनाव को टाल दिया जाए.
राष्ट्रपति शासन लग जाए
पासवान ने कहा कि भले ही बिहार में राष्ट्रपति शासन लग जाए, लेकिन चुनाव को लेकर बिहार की जनता और गरीबों के जान को जोखिम में नहीं डालना चाहिए. कोरोना संकट में लोग मतदान भी कम करेंगे. मतदान का अधिकार सभी को मिलना चाहिए. बता दें कि इससे पहले एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी कोरोना संकट में चुनाव कराने के पक्ष में नहीं हैं और पहले ही बयान दे चुके है. आरजेडी और कांग्रेस भी कोरोना संकट में चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है. लेकिन जेडीयू हर हाल में बिहार में विधानसभा का चुनाव समय पर कराने के पक्ष में है. चुनाव कराने को लेकर कई देशों का हवाला भी दे चुकी है. कह चुकी है कि जब वहां पर चुनाव हो सकता है तो बिहार में क्यों नहीं.