Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
09-Oct-2020 05:12 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शुक्रवार को दिवंगत नेता केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संरक्षक राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे मंडल मसीहा थे. उन्होंने स्वर्गीय पासवान को सादगी से भरा, सदा मुस्कुराने वाला और सबका दिल जीतने वाला इंसान बताया. उन्होंने कहा कि वे जाति-धर्म की संकीर्णता में कभी नहीं आए. वे सबसे प्यार करते थे, सब उनसे प्यार करते थे। इसमें दल का कोई बंधन नहीं था.
पप्पू यादव ने कहा कि हमारी इच्छा थी कि वे एक बार बिहार का नेतृत्व करें लेकिन ऐसा नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि राम विलास जी जिस मंत्रालय में रहे उसे आम आदमी के लिए सुलभ बनाया. कुर्सी की पहचान उनसे थी, उनकी पहचान कुर्सी से नहीं थी. जाप अध्यक्ष ने उन्हें सदी का महानायक बताया.
पप्पू यादव ने कहा कि उनके जाने से सदन सूना हो गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर स्वर्गीय पासवान को सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया. कहा कि जब वे बीमार थे तो कह रहे थे कि उन्हें कुछ नहीं पता मगर अब श्रंद्धांजलि दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि सम्मान सिर्फ भाषा से नहीं बल्कि आचरण से भी दें. पप्पू यादव और उनकी पार्टी के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय पासवान को श्रद्धांजलि दी.
इसके बाद पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए ने वीआईपी को इतनी सीटें दे दीं तो लोजपा को 30-35 सीटें देने में क्या दिक्कत थी. उन्होंने भाजपा व जदयू पर लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष को कष्ट देने का आरोप लगाया. एक अन्य प्रसंग में उन्होंने चुनाव आयोग पर चुनाव को मजाक बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कम से कम एक जगह चुनावी सभास्थल की अनुमति चुनाव आयोग दे.
जाप अध्यक्ष पप्पू यादव की उपस्थिति में बखरी से राजद के पूर्व विधायक रामानन्द राम और मधुवन से जदयू के पूर्व विधायक शिवजी राय ने जाप की सदस्यता ली. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद और राघवेन्द्र कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे.