मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
27-Mar-2020 07:28 AM
PATNA : कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो केंद्रीय मंत्रियों को बिहार की जवाबदेही दी है। मोदी सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों रामविलास पासवान और रविशंकर प्रसाद को बिहार में कोरोना संकट से निपटने का जिम्मा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों की जवाबदेही दी है।
बिहार में कोरोना वायरस के हालात को कैसे नियंत्रित किया जाए और कहां कब किस तरह राहत पहुंचाई जाए इसे लेकर का केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और रविशंकर प्रसाद सक्रिय रहेंगे। बिहार के दोनों प्रभारी मंत्री राज्य सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन से भी लगातार संपर्क में रहेंगे। राज्य के किसी भी जिले में करुणा के हालात को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और साथ ही साथ उन्हें आवश्यक निर्देश भी देंगे। खास बात यह है कि यह दोनों वरिष्ठ मंत्री बिहार से ही आते हैं रामविलास पासवान और रविशंकर प्रसाद के पास बिहार के बारे में विस्तृत जानकारी है लिहाजा इन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने यह जिम्मेदारी दी है।
केंद्र सरकार में बिहार से ही आने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे को दिल्ली की जिम्मेदारी दी है जबकि नित्यानंद राय को उत्तराखंड में कोरोना से निपटने का जिम्मा दिया गया है। केंद्र सरकार का मकसद है कि प्रभारी मंत्रियों के जरिए राज्य सरकारों के साथ कोरोना से निपटने के लिए बेहतर समन्वय बैठाते हुए काम किया जा सके।