ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / रामनवमी हिंसा के बाद हनुमान जयंती को लेकर MHA ने जारी...

रामनवमी हिंसा के बाद हनुमान जयंती को लेकर MHA ने जारी की एडवाइजरी, सभी राज्यों को मिला ये टास्क

05-Apr-2023 02:23 PM

By First Bihar

DELHI : रामनवमी पर बंगाल और बिहार के कई जिलों में हुई हिंसा को लेकर अब केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गयी है। यही वजह है कि अब गृह मंत्रालय के तरफ से हनुमान जयंती को लेकर सभी राज्यों को एक एडवाइजरी जारी की गयी है। इस एडवाइजरी में गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती की तैयारियों को लेकर सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने को कहा है। 



दरअसल, कल पूरे देश में हनुमान जयंती का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में इस बार रामनवमी के अवसर पर बंगाल और बिहार में जो माहौल बना उसी को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय के तरफ से यह एडवाइजरी जारी की गई है। गृह मंत्रालय कार्यालय ने ट्वीट में बताया कि, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले लोगों की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। 

news image


वहीं, हनुमान जयंती को लेकर पुलिस प्रसाशन भी सतर्क हो गई है। पुलिस के जवानों ने हनुमान जयंती से पहले आज कई इलाके में फ्लैग मार्च निकाला है।  इसमें कई जगहों पर राज्य पुलिस के साथ ही साथ पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी मौजूद हैं। बिहार में जिस तरह रामनवमी के मौके पर शोभा यात्रा पर हुए पथराव के बाद दंगा भड़क गया था। उसके बाद अब पुलिस प्रसाशन काफी अलर्ट हो गया है।