Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच
25-Sep-2019 02:08 PM
By Rahul Singh
PATNA: महागठबंधन में दरार के बाद NDA पूरी तरह से हमलावर हो गई है. बीजेपी नेता और सांसद रामकृपाल यादव ने महागठबंधन पर करारा हमला बोला है. रामकृपाल यादव ने कहा है कि सत्ता के भोग के लिए महागठबंधन बना है, जो जल्द ही टूट जाएगा.
रामकृपाल ने निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन के नेताओं की नीति सत्ता पकड़ो और माल कमाओ की है. उन्होंने कहा कि विधानसभा आते-आते महागठबंधन चकनाचूर हो जाएगा.
रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार की जनता महागठबंधन में बैठे नेताओं की पहचान अच्छे से कर चुकी है. लोकसभा चुनाव के समय भी यह लोग बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन जनता ने इन्हें सच्चाई दिखा कर छोड़ दिया अब आने वाले विधानसभा चुनाव में इनका हाल और भी बुरा होने वाला है.