Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
13-Nov-2024 10:35 AM
By First Bihar
KAIMUR : बिहार में कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट पर आज सुबह 7 बजे से उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। सुबह के आकड़ों के अनुसार यहां उपचुनाव को बाकी के तीन सीटों से अधिक वोटिंग हुई है। लेकिन, इस बीच अब खबर यह है कि दुर्गावती प्रखंड के खड्सरा गांव के लोगों बूथ संख्या 57 और 58 पर वोट का बहिष्कार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, खडसरा गांव अंडर पास या ओवर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का नारा दे दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई लोकसभा और विधानसभा में हम लोग वोट देते आए हैं। हर बार यह भरोसा दिए जाता है कि पुल का निर्माण कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक नहीं हुआ। हमारे लिए कोई जनप्रतिनिधि नहीं सुन रहा है। हमलोगों को हर दिन पांच रेलवे लाइन क्रॉस करना होता है और इससे खतरा का अंदेशा बना रहता है। लिहाजा हमने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है।
वहीं, बूथ संख्या 57 के पीठासीन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह से अभी तक कोई भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नहीं आया है सुनने में आया है कि लोगों ने रेलवे अंडरपास को लेकर वोट का बहिष्कार किया है। हालांकि, फर्स्ट बिहार वोटरों से अपील करता है कि वह घर से निकलकर वोट करने जाए चुनाव आयोग ने इसको लेकर काफी अच्छी तैयारी कर रखी है। लिहाजा इस महापर्व में अपनी भागेदारी जरूर निभाएं।
बता दें कि बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, बेलागंज, इमानगंज और रामगढ़ में उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। यहां सुबह 9 बजे तक 9.54 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा रामगढ़ में 11.35% मतदान हुआ। गया के नक्सल प्रभावित इमामगंज में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में 12 लाख से ज्यादा वोटर्स एक साल के लिए 4 विधायक चुनेंगे। जिसके लिए 38 कैंडिडेट्स मैदान में हैं।