महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
08-Oct-2020 11:32 AM
PATNA : जदयू नेता अभिषेक झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि रात के अंधेरे में चोरी चुपके रामा सिंह की राजद में एंट्री करा कर और उनकी पत्नी को टिकट देकर तेजस्वी यादव जी ने स्वर्गीय रघुवंश बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि दी है.
राजनैतिक सुचिता को हर वक्त ताक पर रखने वाली पार्टी राजद का असली चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है. अभिषेक झा ने कहा कि रमा सिंह का विरोध लगातार रघुवंश बाबू कर रहे थे. जब वे जीवित थे तब भी राजद ने उनका अपमान किया. तेज प्रताप यादव ने तो उन्हें एक लोटा पानी के बराबर बता दिया था. लेकिन उनकी मौत के बाद पार्टी झूठी सहानुभूति बटोर रही है.
सहानुभूति के लिए नाटक किया जा रहा है. रघुवंश बाबू इन लोगों के रवैया से इतने आहत थे कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. रघुवंश बाबू के परिवार के लोगों ने उनका पार्थिव शरीर राजद कार्यालय तक नहीं आने दिया. लेकिन इन सभी बातों को दरकिनार करके अंत में वही हुआ जो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी चाहते थे.तेजस्वी यादव जी को बताना चाहिए कि स्वर्गीय रघुवंश बाबू का जीते जी तो आप सम्मान नहीं कर पाए लेकिन उनके देहांत के उपरांत भी आपने उन्हें यह किस तरह की श्रद्धांजलि दी है?