ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन BIHAR NEWS: एक्सप्रेस ट्रेन से फर्जी टीटीई गिरफ्तार, काला कोट पहनकर नेपाली युवक कर रहा था अवैध वसूली; यात्रियों ने पकड़ा , Bihar Politics News : ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को विभाग से मिला टेंडर ! JDU विधायक ने खुद की सरकार पर उठाया सवाल तो मंत्री ने कहा - अगर ऐसा हुआ तो कर देंगे ... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में प्रवासी मजदूरों को लेकर हुआ हंगामा, अख्तरुल ईमान की मांग पर सरकार ने दिया बड़ा बयान Bihar Assembly : मुख्य सड़क से जुड़ेंगी गांव की सड़के? विस में राजद विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा - आपने 15 सालों में तो कुछ नहीं किया लेकिन हम ... Bihar Assembly : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी ! विस में उठा सवाल तो जानिए मंत्री ने क्या कहा Bihar Assembly : बिहार में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब यदि करेंगे अधिक काम तो फिर ... Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे

न्यू इंडिया विजन से दूर शिवहर, BJP सांसद का लोकसभा में छलका दर्द

न्यू इंडिया विजन से दूर शिवहर, BJP सांसद का लोकसभा में छलका दर्द

18-Nov-2019 01:57 PM

DELHI: बीजेपी सांसद रमा देवी का दर्द आज लोकसभा में झलक उठा. अपने संसदीय क्षेत्र शिवहर के न्यू इंडिया विजन-2022 की लिस्ट में शामिल नहीं करने पर रमा देवी ने दुख जाहिर करते हुए केंद्र सरकार से शिवहर को इस लिस्ट में शामिल करने की मांग की. 



रमा देवी ने कहा कि वह 10 सालों से जिले के विकास के लिए कार्यरत हैं, लेकिन फिर भी शिवहर जिला स्वास्थ्य, कृषि, सड़क, शिक्षा समेत सभी मामलों में पिछड़ा हुआ है. पूरे बिहार में शिवहर में प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है. यहां बाढ़-सूखाड़ के कारण कृषि के क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है. 


रमा देवी ने कहा कि जिले में उच्च शिक्षा के लिए कोई संस्थान नहीं है. वहीं शिवहर जिला चिकित्सा में क्षेत्र में भी पिछड़ा है. रमा देवी ने कहा कि न्यू इंडिया विजन 2022 के तहत केंद्र सरकार ने बिहार के 13 जिलों को चुना. लेकिन पिछड़ा क्षेत्र होने के बावजूद शिवहर को इस लिस्ट में नहीं रखा गया. जबकि सरकार द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों को शिवहर पूरा करता है. रमा देवी ने केंद्र सरकार से शिवहर को न्यू इंडिया विजन के लिस्ट में शामिल करने की मांग की और कहा कि इससे जिले का विकास होगा और लोगों की आर्थिक आय भी बढ़ेगी.