ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / रामविलास की अंतिम यात्रा: चिराग ने दी मुखाग्नि, घाट पर मौजूद हजारों लोगों...

रामविलास की अंतिम यात्रा: चिराग ने दी मुखाग्नि, घाट पर मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम

10-Oct-2020 04:33 PM

PATNA: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जर्नादन घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. बेटे चिराग पासवान ने पिता को मुखाग्नि दी. घाट पर मौजूद हजारों लोगों की आखें नम थी. मौजूद लोग रामविलास जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. 


news image


सीएम समेत कई नेता मौजूद

रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, महेश्वर हजारी समेत कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे.

news image


कई नेताओं ने गंगा घाट पर दी श्रद्धांजलि

जनार्दन घाट पर सीएम नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडेय समेत कई नेताओं ने गंगा घाट पर अंतिम संस्कार से पहले श्रद्धांजलि दी. रामविलास पासवान का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान सेना के जवान ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. 


news image


हजारों लोगों की जुटी भीड़

अपने नेता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जनार्दन घाट पर पहुंची हुई थी. बिहार के कई जिलों से एलजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे. भीड़ कंट्रोल करने के लिए बैरिकेडिंग किया गया था, लेकिन लोग अपने नेता को करीब से देखना चाहते थे. इस दौरान बैरिकेडिंग को तोड़ आगे बढ़ गए. मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को कंट्रोल किया. 

news image

पत्नी भी पहुंची घाट

रामविलास पासवान की पत्नी रीना शर्मा, बेटी, भाई पशुपति कुमार पारस, प्रिंस राज, समेत कई रिश्तेदार घाट पर मौजूद रहे हैं. सभी ने गंगा घाट पर श्रद्धांजलि दी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की.