ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा का कार्यक्रम, शनिवार को 1:30 बजे होगा अंतिम...

रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा का कार्यक्रम, शनिवार को 1:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

09-Oct-2020 01:59 PM

PATNA :  केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे दिल्ली से पटना लाया जायेगा. उनके बेटे चिराग पासवान अपने पिता का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उनके पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा ले जाया जायेगा. जहां बिहार के तमाम बड़े नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.



विधानसभा के बाद लोजपा के संस्थापक रहे रामविलास जी का पार्थिक शरीर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय ले जाया जायेगा. देर रात 10:30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय में रखा जायेगा. इसके बाद कल सुबह 8 बजे से स्वर्गीय राम विलास पासवान पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके बोरिंग रोड एसके पुरी स्थित आवास पर रखा जायेगा.


कल शनिवार को 1:30 बजे पटना के जनार्दन घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा. बेटे चिराग पासवान दीघा घाट पर अपने पिता रामविलास पासवान को मुखाग्नि देंगे. आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज सुबह करीब 9.30 बजे एम्स से उनके 12 जनपथ स्थित सरकारी घर पर लाया गया.  वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पासवान को श्रद्धांजलि दी. उनके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी थे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे.


गुरुवार को दिल्ली में रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया. वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और 11 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे. एम्स में 2 अक्टूबर की रात उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी. इससे पहले भी एक बायपास सर्जरी हो चुकी थी.