ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / राम से बड़ा था रावण: जीतन राम मांझी ने छेड़ा नया विवाद, कहा-रावण...

राम से बड़ा था रावण: जीतन राम मांझी ने छेड़ा नया विवाद, कहा-रावण ज्यादा बड़े कर्मकांडी थे

17-Mar-2023 01:39 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: लगातार विवादों में रहने वाले बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने नया विवाद छेड़ा है. जीतन राम मांझी ने आज कहा-हम समझते हैं कि राम से ज्यादा बड़ा चरित्र रावण का था. राम कभी गुरबत(मुसीबत) में होते थे तो उनके लिए कुछ अलौकिक सेवायें आती थीं. रावण के लिए कुछ नहीं आता था. इसलिए रावण ज्यादा बड़े थे. 


बता दें कि जीतन राम मांझी पिछले कुछ दिनों से लगातार कह रहे हैं कि राम काल्पनिक थे. आज फिर उन्होंने कहा कि वे अभी भी मानते हैं कि राम और रावण दोनों काल्पनिक थे. लेकिन कल्पना के आधार पर ही जो कहानी कही गयी है उसके मुताबिक मैं रावण को राम से बड़ा मानता हूं. रावण ज्यादा बड़े कर्मकांडी थे.  जीतन राम मांझी का ये बयान नये विवाद को खड़ा कर सकता है.


हम राम को काल्पनिक कह दिये तो गुनाह हो गया

मांझी ने कहा कि हम वास्विकता की बात कह रहे हैं. इसलिए राम को काल्पनिक बता रहे हैं. राहुल सांकृत्यायन ने कहा था कि राम काल्पनिक हैं. लोकमान्य तिलक ने कहा था कि राम काल्पनिक हैं. डिस्कवरी ऑफ इंडिया में कहा गया था कि राम काल्पनिक हैं. राम को काल्पनिक कहने वाले वे लोग ब्राह्मण थे तो कोई बात नहीं लेकिन हम कह दिये तो गुनाह हो गया.


रामचरित मानस बहुत अच्छी किताब लेकिन बहुत सी बातें गलत

जीतन राम मांझी ने कहा कि तुलसीदास की रामचरित मानस में बहुत सी ऐसी बात हैं जो गलत है. हालांकि रामचरित मानस में बहुत अच्छी किताब है. उसमें बहुत अच्छी बातें भी लिखी गयी हैं. लेकिन आंबेडकर ने भी कहा था, लोहिया ने भी कहा था कि उसमें जो कचरा है उसे हटा देना चाहिये. वैसे रामायण तो वाल्मिकी ने लिखा था. वाल्मिकी की पूजा क्यों नहीं लोग करते हैं क्यों तुलसी की पूजा करते हैं. मनुवादी व्यवस्था वाले लोगों ने ऐसा किया है.