NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार
05-Jan-2024 12:33 PM
By First Bihar
PATNA : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के तरफ से राम मंदिर को लेकर किए गए तल्ख़ टिप्पणी पर बड़ा पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि- तेजस्वी हिंदुओं की आस्था पर प्रहार कर रहे हैं। अगर ऐसी बात थी तो वो तिरुपति बालाजी क्यों गए थे। सही बात यह है कितेजस्वी मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं।
नित्यानंद राय ने कहा कि- राम तो राम हैं और यह सबके हैं। लेकिन,ये लोग तुष्टिकरण की नीति की तहत ऐसा कह रहे हैं। इसी तरह की नीति आजादी की लड़ाई के समय देखने को मिली थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि देश का बंटवारा हो गया था। राम देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं। तेजस्वी की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और अपने वोट और परिवार को खुश करने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
वहीं,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना में एसआई आत्महत्या मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए केस पर पर्दा डाल रही है। इनलोगों से कुछ भी नहीं संभल रहा है। ये लोग हर मोर्चे पर फेल हो गए हैं। इनलोगों को जल्द ही बिहार की जनता देगी।
आपको बताते चलें कि, एनसीपी विधायक जितेंद्र के बयान 'भगवान राम मांसाहारी थे' पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में देवी-देवताओं को अपमानित करने की होड़ लगी हुई है। जनता उन्हें सबक सिखाएगी। बता दें कि शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद नित्यानंद राय ने यह बातें कही है।