होली से पहले बड़ी कार्रवाई! बिहार में शराब तस्करी का मुख्य आरोपी समेत दो महिला तस्कर गिरफ्तार इन चार सड़क परियोजनाओं से बदल जाएगी बिहार की सूरत, फोरलेन और हाई स्पीड कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई रफ्तार इन चार सड़क परियोजनाओं से बदल जाएगी बिहार की सूरत, फोरलेन और हाई स्पीड कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई रफ्तार बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट
09-Nov-2019 03:47 PM
RANCHI: अयोध्या के राम मंदिर पर सुप्रीम को फैसले के बाद पूरे झारखंड को अलर्ट कर दिया गया है. राजधानी रांची में धारा 144 लगा दिया गया है. प्रशासन ने जिला के निवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.
11 नवंबर की सुबह तक धारा 144
इसके बारे में रांची डीसी राय महिमापत रे ने कहा है कि सभी जिलावासियों से अमन चैन बनाए रखने में सहयोग करे. सुरक्षा के मद्देनजर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है. यह धारा 144 तत्काल प्रभाव से 11 नवंबर की सुबह तक जारी रहेगी. यह सब किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए किया जा रहा है.
पटाखों की दुकानें बंद रखने का निर्देश
रांची प्रशासन ने जिले के सभी पटाखा दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है. अगर कोई दुकान वाले इस आदेश को नहीं मानते हैं तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. यह बंदी आज से 11 नवंबर के लिए है. प्रशासन ने लोगों से पटाखा नहीं छोड़ने की अपील की है. कहा है कि अगर कोई पटाखा छोड़ता या आतिशबाजी कोई करता है तो उनपर सख्त कार्रवाई होगी.