ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

राम मंदिर पर कल सुप्रीम कोर्ट का आएगा फैसला, UP के सभी स्कूल-कॉलेज सोमवार तक बंद, सभी राज्यों को किया गया अलर्ट

राम मंदिर पर कल सुप्रीम कोर्ट का आएगा फैसला, UP के सभी स्कूल-कॉलेज सोमवार तक बंद, सभी राज्यों को किया गया अलर्ट

08-Nov-2019 09:17 PM

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि अयोध्या के राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट कल फैसला सुनाएगा. सुबह 10.30 बजे चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच फैसला सुनाएगी. बेंच ने 40 दिन तक हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलीलें सुनने के बाद 16 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई में पांच जजों की संविधान पीठ इस फैसले को सुनाएगी. इसमें जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एस.ए.बोबड़े,जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़,जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नजीर शामिल हैं. फैसले को देखते हुए गृह मंंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.

फैसले से पहले तैयारियों का लिया जायजा

बताया जा रहा है कि फैसला सुनाने से पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी, डीजीपी ओमप्रकाश सिंह समेत कई वरिष्ठ अफसरों से फैसला आने से पहले प्रदेश की सुरक्षा तैयारियों को लेकर चर्चा की है. यूपी के अयोध्या जिले को चार जोन- रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू में बांटा गया है. विवादित परिसर, रेड जोन में स्थित है. प्रशासन ने फैसले का समय नजदीक आने पर, अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त 100 कंपनियां मांगी थी. इससे पहले दीपोत्सव पर यहां सुरक्षाबलों की 47 कंपनियां पहुंची थीं. सोशल मीडिया पर सम्प्रदाय के खिलाफ भड़काऊ खबर, वीडियो के प्रसार पर नजर रखने के लिए जिले के 1600 स्थानों पर 16 हजार वॉलंटियर तैनात किया गया है. 

यूपी के सभी स्कूल-कॉलेज कल से बंद

इस फैसले को लेकर यूपी सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को सोमवार तक बंद रखने का आदेश दिया है. यह फैसला सुरक्षा के ध्यान में रखते हुए लिया गया है. अयोध्या में धारा 144 लागू कर दिया गया है. वहां पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है. यूपी के सीएम योगी ने लोगों से अपील की है कि फैसले पर शांति बनाए रखे. यह फैसला हार या जीत का नहीं है.