बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
16-Jan-2023 03:07 PM
DELHI: देश की सुरक्षा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षा एजेंसियों को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। आतंकियों की बुरी नजर राजधानी दिल्ली समेत देश के कई महत्वपूर्ण शहरों पर है। खुफिया इनपुट के मुताबिक आतंकवादी अयोध्या स्थित राम मंदिर को सुआइड बॉम्बर के जरिए अपना निशाना बना सकते हैं। खुफिया जानकारी के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने यूपी पुलिस के साथ साथ श्रीराम मंदिर की सुरक्षा में लगे केंद्रीय सुरक्षा बलों को अलर्ट किया है।
दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद राम मंदिर पर हमले की साजिश रच रहा है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने आने वाले कुछ दिनों में राम मंदिर पर हमले का प्लान बनाया है। जैश ने नेपाल के रास्ते अपने आत्मघाती दस्ते को भारत भेजने का प्लान बनाया है, जो गोरखपुर के रास्ते अयोध्या पहुंचेगा। खुफिया जानकारी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस पहले से ज्यादा अलर्ट हो गई है और राम मंदिर में स्पेशल पुलिस टीम को तैनात किया गया है। जमीन से लेकर आकाश तक निगरानी की जा रही है।
इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी भी मिली है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी देश की राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में हमले की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए पाकिस्तान के ISI इस्लामिक स्टेट अल कायदा ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इरबाहिम के गुर्गों की भी मदद ली है। खुफिया जानकारी के मुताबिक ISI अपने स्लीपर सेल और अवैध रोहिंग्या का इस्तेमाल कर 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली और पंजाब में IED ब्लास्ट करवा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर यह भी है कि अगर 26 जनवरी पर आतंकियों का प्लान फेल होता है तो वे G20 समिट को निशाना बना सकते हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...