Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
09-Feb-2024 09:38 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए आज से आस्था स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हो गई है। बेगूसराय के बरौनी जंक्शन से अयोध्या रामलला का दर्शन करने आस्था स्पेशल ट्रेन से आज 1344 राम भक्तों को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बरौनी जंक्शन जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी की वजह से अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। कांग्रेस पार्टी के कारण 75 साल लग गए प्रभु श्री राम को अपना घर मिलने में। अगर कांग्रेस पार्टी लटकाने-भटकाने का काम नहीं करता तो शायद 1947 में ही प्रभु श्री राम का अपना घर मिल गया होता।
उन्होंने कहा कि यह अमृत काल है, इस काल के प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऋषि हैं, जिसके खाते में ना पैसा है, ना अपना कोई संपत्ति है। नरेंद्र मोदी देश के लिए आए हैं। एक तरफ सनातन का वैभव उजागर कर रहे हैं, पुर्नजागृत कर रहे हैं तो दूसरी तरफ गरीबों का घर भी बना रहे हैं। नरेंद्र मोदी की करिश्मा है 370 हटाने का काम किया।
नरेंद्र मोदी की गारंटी है तो प्रभु श्री राम का मंदिर बनाने का काम किया। आज बेगूसराय से राम भक्तों की आस्था गाड़ी जा रही है। अब देश में कोई भी बाबर नहीं आएगा। अगर कोई कोशिश भी करेगा तो भारत का सनातन युवा जाग चुका है ओर महाराणा प्रताप बनाकर निकलेगा।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान के माध्यम से चंद्रमा पर चंद्रयान भेज दिया। संसद भी बना, प्रभु श्री राम का मंदिर भी बन गया है, सारी कामनाएं लोगों का पूरा हो रहा है, काशी का विकास हो रहा है अब मथुरा का भी विकास होगा।
वही भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देश के राम भक्तों के लिए, भारत मां के बेटे-बेटियों के लिए एक अद्भुत अवसर है कि इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। एक ऐसा प्रधानमंत्री जो गरीब से गरीब को रामलला के भव्य मंदिर का दर्शन करने के लिए व्यवस्था की है। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पल का साक्षी बन रहा हूं।







